ओडिशा सरकार ने अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 19 May 2025 07:22 PM
ओडिशा सरकार ने अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने सोमवार को कहा कि सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सरकार ने सभी जिलाधिकारियों, तटीय सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश जारी किए हैं तथा राज्य में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान करने की प्रक्रिया में समन्वय स्थापित करने के लिए एक विशेष कार्य बल का गठन किया है.

हरिचंदन ने पत्रकारों से कहा, “हमने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध प्रवासियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. किसी भी विदेशी नागरिक को ओडिशा में बिना वैध दस्तावेजों के रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी. राज्य सरकार के विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना वैध दस्तावेजों के किसी भी बांग्लादेशी या विदेशी नागरिक को काम पर न रखें. सरकार इस मामले में कड़ा रुख अपना रही है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu