ओडिशा ने दुनिया को शांति और प्रेम बनाए रखने का संदेश दिया: राष्ट्रपति

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 01 Apr 2022 11:50 AM
ओडिशा ने दुनिया को शांति और प्रेम बनाए रखने का संदेश दिया: राष्ट्रपति

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोंिवद ने शुक्रवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य ने दुनिया को शांति, प्रेम बनाए रखने तथा ंिहसा से दूर रहने का संदेश दिया है। राष्ट्रपति कोंिवद ने ट्वीट किया, ‘‘ ओडिशा दिवस पर, राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। जगन्नाथ, ंिलगराज, कोणार्क मंदिरों और अन्य समृद्ध विरासतों की भूमि ओडिशा ने दुनिया को शांति, प्रेम बनाए रखने तथा ंिहसा से दूर रहने का संदेश दिया है।

प्रदेश की प्रगति के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’ गौरतलब है कि एक अप्रैल, 1936 को अलग राज्य के रूप में ओडिशा का गठन हुआ था, तब उसे बंगाल-बिहार-ओडिशा के संयुक्त प्रांत से अलग किया गया था। इसकी याद में आज ही के दिन ‘उत्कल दिवस’ मनाया जाता है। पहले राज्य का नाम उड़ीसा था, जिसे 2011 में बदलकर ओडिशा कर दिया गया।

By Nandkishoryadav