पाकिस्तानी गेंदबाजों पर कोहली ने कहा, ‘उनका सामना करने के लिए आपको सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 31 Aug 2023 09:31 PM
पाकिस्तानी गेंदबाजों पर कोहली ने कहा, ‘उनका सामना करने के लिए आपको सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है’
ऑडियो सुनें

पाल्लेकल. दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का मानना है कि पाकिस्तान जैसे बेहद स्तरीय गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने के लिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पिछले तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीते हैं लेकिन पिछला मैच 2019 विश्व कप के दौरान खेला गया था.

कोहली ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ”मुझे लगता है कि गेंदबाजी उनका मजबूत पक्ष है. और उनके पास प्रभाव छोड़ने वाले गेंदबाज हैं जो अपने कौशल के आधार पर कभी भी मैच का रुख बदल सकते हैं. इसलिए उनका सामना करने के लिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है.” कोहली पिछले कुछ समय से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में अच्छी फॉर्म में हैं. उन्होंने पिछले साल दिसंबर के बाद से इस प्रारूप में 13 मैच में 554 रन बनाए हैं लेकिन इस दौरान उनका औसत 50.36 रहा.

पिछले कुछ समय में अपने रुख के बारे में कोहली ने कहा, ”मैं सिर्फ यह समझने का प्रयास करता हूं कि मैं अपने खेल को कैसे बेहतर कर सकता हूं. प्रत्येक दिन, प्रत्येक अभ्यास सत्र में, प्रत्येक साल, प्रत्येक सत्र, इसी के कारण मुझे इतने लंबे समय तक अच्छा खेल दिखाने और टीम के लिए प्रदर्शन करने में मदद मिली.” उन्होंने कहा, ”मुझे नहीं लगता कि आप इस मानसिकता के बिना लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं क्योंकि यदि आपका प्रदर्शन ही आपका एकमात्र लक्ष्य है तो आप संतुष्ट हो सकते हैं और कड़ी मेहनत करना बंद कर सकते हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu