उड़िया गायक देबेश पति बलात्कार, धोखाधड़ी के आरोपों में गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 03 Nov 2023 07:43 PM
उड़िया गायक देबेश पति बलात्कार, धोखाधड़ी के आरोपों में गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. ओडिया सिनेमा के जाने-माने गायक देबेश पति को विवाह का झांसा देकर एक महिला से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में उसे छोड़ देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. नयापल्ली पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यरंजन प्रधान ने कहा, ”हमने एक स्थानीय अदालत के आदेश के आधार पर बलात्कार और धोखाधड़ी समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और आईटी अधिनियम के तहत देबेश पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. उन्हें बृहस्पतिवार शाम को गिरफ्तार किया गया और अदालत में भी पेश किया गया.”

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि देबेश पति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई. महिला का आरोप है कि गायक ने उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया और जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने उनके अंतरंग पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने की धमकी दी. महिला ने आरोप लगाया कि देबेश पति ने उससे पांच लाख रुपये से अधिक रकम ले ली तथा उसके किसी और महिला के साथ भी संबंध हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu