पाक ने किया अंतरराष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड का बहिष्कार, भारत ने बताया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण फैसला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 28 Jul 2022 08:04 PM
पाक ने किया अंतरराष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड का बहिष्कार, भारत ने बताया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण फैसला
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद/नयी दिल्ली. पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि शतरंज ओलंपियाड की मशाल जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरने के कारण चेन्नई में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का वह बहिष्कार करेगा. वहीं, भारत ने पाकिस्तान के इस फैसले को ”बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” करार दिया है. अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (एफआईडीई) ने 28 जुलाई से 10 अगस्त के बीच भारत के चेन्नई में होने वाले 44वें शतरंज ओलंपियाड में भाग लेने के लिए पाकिस्तान को आमंत्रित किया था.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अफसोस की बात है कि भारत ने इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन का राजनीतिकरण करने के लिए जम्मू-कश्मीर से इसकी मशाल गुजारी. बयान में कहा गया है, ”पाकिस्तान राजनीति को खेलों से जोड़ने के भारत के शरारतपूर्ण प्रयास की ंिनदा करता है. विरोध के तौर पर पाकिस्तान ने 44वें शतरंज ओलंपियाड में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है और इस मामले को अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ के समक्ष भी उठाया जाएगा.” पाकिस्तान के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अंिरदम बागची ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि पाकिस्तान ने अचानक इस कार्यक्रम में भाग नहीं लेने का फैसला लिया है.

नयी दिल्ली में उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान ने इस तरह के बयान देकर और अपनी टीम के भारत पहुंचने के बाद बहिष्कार करके प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन का राजनीतिकरण कर दिया है. बागची ने जोर देकर कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ”भारत का अभिन्न अंग रहे हैं, हैं और रहेंगे.”

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu