पेरिस ओलंपिक 2024: इतिहास रचने के करीब नीरज चोपड़ा, आज कितने बजे से है मैच जानिए…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 06 Aug 2024 11:44 AM
पेरिस ओलंपिक 2024: इतिहास रचने के करीब नीरज चोपड़ा, आज कितने बजे से है मैच जानिए…
ऑडियो सुनें

पेरिस ओलंपिक 2024 में जिस पल का इंतजार भारतीय फैंस कर रहे थे वो घड़ी आ गई है. आज देश के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा एक्शन में होंगे. टोक्यो ओलिंपिक-2020 में गोल्ड मेडल जीतने वाले चोपड़ा मेंस जेवलिन थ्रो के क्वालिफिकेशन इवेंट में हिस्सा लेंगे. 140 करोड़ से ज्यादा भारतीय फैंस नीरज से गोल्ड मेडल की उम्मीद लगाए बैठे हैं. इस इवेंट का मेडल मैच 8 अगस्त को होगा. अगर नीरज ने गोल्ड जीत लिया वो इतिहास रच देंगे और ओलंपिक में लगातार 2 गोल्ड जीतने वाले दुनिया के 5वें जेवलिन थ्रोअर बन जाएंगे.

ओलंपिक में लगातार 2 गोल्ड जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर

एरिक लेमिंग ( स्वीडन 1908 और 1912)
जोन्नी माइरा ( फिनलैंड 1920 और 1924)
जान जेलेंजी ( चेक गणराज्य 1992 और 1996 )
आंद्रियास टी ( नॉर्वे 2004 और 2008 )

साल 2024 में कैसा रहा नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन

साल 2024 में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन बढ़िया रहा है. उन्होंने इस साल 3 टूर्नामेंट खेले और तीनों में मेडल जीते, 2 में गोल्ड पर कब्जा किया. नीरज ने दोहा डायमंड लीग में सिल्वर, नेशनल फेडरेशन कप में गोल्ड और पावो नूरमी गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया था.

खास बात ये रही कि नीरज चोपड़ा ने साल 2024 में जितने भी थ्रो किए वो 80 पार रहे. वे बढ़िया फॉर्म में हैं. खास बात ये है कि नीरज लगातार 80 मीटर से ज्यादा भाला फेंकने की क्षमता रखते हैं.

कितने बजे से है नीरज का मैच?

नीरज चोपड़ा का मैच आज दोपहर 3.20 बजे से रखा गया है. आप जियो सिनेमा पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav