पेरिस ओलंपिक्स 2024: फाइनल मुकाबले से पहले विनेश फोगाट अयोग्य करार, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 07 Aug 2024 02:41 PM
पेरिस ओलंपिक्स 2024: फाइनल मुकाबले से पहले विनेश फोगाट अयोग्य करार, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति…
ऑडियो सुनें

पेरिस: पेरिस ओलंपिक्स में कुश्ती के 50 किग्रा वर्ग में फाइनल मुकाबले से चंद घंटे पहले विनेश फोगाट का ज्यादा वजन की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया है. पेरिस से आई इस खबर से पूरा देश अचंभे में है.

क्यूबा की खिलाड़ी को पराजित कर कुश्ती के फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय महिला बनने का देश जश्न मना ही रहा है, कि उनके अयोग्य घोषित किए जाने की खबर ने देशवासियों को हैरान-परेशान कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, 50 किग्रा कैटेगिरी में खेल रही विनेश का वजन सौ ग्राम ज्यादा पाया गया, जिसकी वजह से उन्हें प्रतिस्पर्धा के अयोग्य करार दिया गया है. इस फैसले पर भारत ने औपचारिक तौर पर कड़ा विरोध जताया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav