
नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के नेताओं की बैठक में बुधवार को कहा कि इस गठबंधन में उन सभी दलों का स्वागत है, जो संविधान की प्रस्तावना में अटूट आस्था रखते हैं और इसके आर्थिक, सामाजिक तथा राजनीतिक न्याय के उद्देश्यों को लेकर प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव का जनादेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ है, लेकिन वह इसे नकारने की हरसंभव कोशिश करेंगे.
खरगे ने बैठक में अपने संबोधन में कहा, “मैं ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी साथियों का स्वागत करता हूं. हम एक साथ लड़े, तालमेल से लड़े और पूरी ताक.त से लड़े. आप सबको बधाई.” उन्होंने कहा, “18वीं लोकसभा चुनाव का जनमत सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ख.लिाफ. है. चुनाव उनके नाम और चेहरे पर लड़ा गया था और जनता ने भाजपा को बहुमत न देकर उनके नेतृत्व के प्रति साफ. संदेश दिया है.” कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक, व्यक्तिगत रूप से नरेन्द्र मोदी के लिए यह ना सिफ.र् राजनीतिक शिकस्त है, बल्कि नैतिक हार भी है.
उन्होंने दावा किया, “परन्तु, हम सब उनकी आदतों से वाक.फि. हैं. वो इस जनमत को नकारने की हरसंभव कोशिश करेंगे.” खरगे ने कहा, “हम यहां से यह भी संदेश देते हैं कि ‘इंडिया’ गठबंधन उन सभी राजनीतिक दलों का स्वागत करता है, जो भारत के संविधान की प्रस्तावना में अटूट विश्वास रखते है और इसके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के उद्देश्यों को लेकर प्रतिबद्ध हैं.”
हम उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे: ‘इंडिया’ गठबंधन
विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के नेताओं ने सरकार गठन की संभावनाओं पर विचार करने के बाद बुधवार को कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार द्वारा शासित न होने की लोगों की इच्छा को साकार करने के लिए उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे.
‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं की करीब दो घंटे तक चली बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस गठबंधन के नेताओं की मौजूदगी में संवाददाताओं से कहा कि आज की बैठक में मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा की गई और बहुत से सुझाव आए.
उन्होंने गठबंधन की तरफ से एक बयान भी पढ़ा.
खरगे ने कहा, ”इंडिया गठबंधन के घटक हमारे गठबंधन को मिले जबरदस्त समर्थन के लिए भारत के लोगों को धन्यवाद देते हैं. लोगों के जनादेश ने भाजपा और उनकी नफरत, भ्रष्टाचार और वंचित रखने की राजनीति को करारा जवाब दिया है.” उन्होंने कहा, ”यह भारत के संविधान की रक्षा के लिए, महंगाई, बेरोजगारी और साठगांठ वाले पूंजीवाद के खिलाफ और लोकतंत्र को बचाने के लिए जनादेश है.” खरगे ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के ‘फासीवादी शासन’ के खिलाफ लड़ना जारी रखेगा. उन्होंने कहा, ”हम भाजपा सरकार द्वारा शासित न होने की लोगों की इच्छा को साकार करने के लिए उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे. यह हमारा निर्णय है कि हमने जनता से जो भी वादा किया है, उसे निभाएंगे.”



