आसमान में लोगों ने देखा अदुभुत खगोलीय नजारा ‘सन हेलो’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 24 Jul 2022 08:33 PM
आसमान में लोगों ने देखा अदुभुत खगोलीय नजारा ‘सन हेलो’
ऑडियो सुनें

देहरादून. देहरादून के आसमान में रविवार दोपहर एक अद्भुत खगोलीय नजारा देखा गया जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ था . इस नजारे को लोगों ने अपने मोबाइल फोन के कैमरों में कैद किया और सोशल मीडिया पर साझा किया, जल्द ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी.

वैज्ञानिकों ने इस घटना को ‘सन हेलो’ बताया और कहा कि यह आसमान में कभी-कभी दिखने वाला अद्भुत नजारा है, जिसमें सूरज के इर्द-गिर्द एक इंद्रधनुषीय घेरा बन जाता है . उत्तराखंड में मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि वातावरण में मौजूद लाखों षटकोणीय बर्फ के क्रिस्टलों में से सूर्य की रोशनी परार्वितत होती है तो इससे ‘सन हैलो’ का खगोलीय नजारा उत्पन्न हो जाता है .
उन्होंने कहा कि उन्होंने भी इस घटना को अपनी आंखों से देखा और मोबाइल फोन में कैद भी किया और मीडिया के साथ भी साझा किया .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu