नयी दिल्ली. पेट्रोल की कीमतों में 50 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में रविवार को 55 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. पिछले छह दिन में पांचवी बार कीमत में बढ़ोतरी की गई है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की तरफ से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.61 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 99.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.87 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 90.42 रुपये प्रति लीटर हो गई है. पेट्रोल और डीजल के कीमतों में देश भर में वृद्धि की गई है लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं. कुल मिला कर छह दिनों में पेट्रोल की कीमत 3.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3.75 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है.
पेट्रोल, डीजल की कीमत में फिर से बढ़ोतरी
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 27 Mar 2022 11:51 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 संदिग्ध उग्रवादियों का असम राइफ़ल्स पर हमला, एक शहीद, चार जवान घायल, सुरक्षाबलों का सर्च आपरेशन तेज
- 2 एशियन गेम्स 2026: गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, भारत की झोली में आया तीसरा पदक
- 3 Breking : राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार बनाया, देखिए सूची
- 4 बड़ी कार्रवाई :घूसखोर अफसर पकड़ाया, नान DMO 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
By www.navabharat.news
Tags: