प्रधानमंत्री को लोगों की परवाह नहीं: राहुल गांधी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 24 Mar 2022 06:41 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोगों की परवाह नहीं है. उन्होंने कुछ ऐसी खबरों का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा जिनमें दावा किया गया है कि पिछले दो वर्षों में आर्थिक तंगी के चलते खुदकुशी के मामले बढ़ गए हैं तथा कोविड के मरीजों को सरकार की ‘आयुष्मान भारत’ योजना के तहत मुफ्त उपचार नहीं मिला. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड पीड़ितों का इलाज मुफ्त में करवाया?- नहीं. गरीबों और श्रमिकों को न्यूनतम आय मिली? नहीं. छोटे उद्योगों को डूबने से बचाया? नहीं. प्रधानमंत्री को परवाह नहीं है.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu