प्रधानमंत्री मोदी भारत में ‘हम कर सकते हैं’ का नजरिया लेकर आए: ओडिशा के मुख्यमंत्री

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 07 Oct 2026 01:59 PM
प्रधानमंत्री मोदी भारत में ‘हम कर सकते हैं’ का नजरिया लेकर आए: ओडिशा के मुख्यमंत्री
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में 25 साल पूरे होने पर उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी ने देश के पहले के संशय भरे नजरिए को ”हम कर सकते हैं” के आत्मविश्वास से भरे रुख में बदल दिया है।

मोदी ने सात अक्टूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभालने से लेकर प्रधानमंत्री के तौर पर काम करने तक, निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। प्रधानमंत्री की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए माझी ने कहा, ”’क्या भारत कर सकता है?’ से ‘भारत कर सकता है’ तक।

25 वर्षों में नरेन्द्र मोदी ने ‘सेवा’ को संकल्प में, संकल्प को कार्रवाई में और कार्रवाई को बदलाव में बदला है। उन्होंने केवल चुनौतियों के बीच भारत का नेतृत्व नहीं किया, बल्कि भारत का खुद पर विश्वास भी बढ़ाया है।” ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस देश में कभी यह सवाल पूछा जाता था कि ”क्या हम कर सकते हैं?”, वह अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मजबूती से खड़ा होकर कहता है, ”हम कर सकते हैं, हम करेंगे, हमें करना ही होगा।”

माझी ने कहा, ”सीमाओं से संभावनाओं तक, दुनिया का अनुसरण करने से भविष्य को आकार देने तक। सेवा के 25 वर्ष और इस विश्वास को बदलने के 25 वर्ष कि भारत कर सकता है।” उन्होंने कहा, ”’राष्ट्र प्रथम’ के मार्गदर्शक मंत्र और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ जननेता नरेन्द्र मोदी वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने की दिशा में देश को नयी गति प्रदान कर रहे हैं।” इस मौके पर मुख्यमंत्री ने खुर्दा में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ ??और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav