बांग्लादेश में उथल-पुथल के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सीसीएस की बैठक की अध्यक्षता की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 05 Aug 2024 10:00 PM
बांग्लादेश में उथल-पुथल के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सीसीएस की बैठक की अध्यक्षता की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार रात सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल समिति की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब दिन में बांग्लादेश की नेता शेख हसीना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर भारत पहुंचीं. उनके लंदन जाने की संभावना है.

मोदी के साथ बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल थे. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शीर्ष अधिकारियों ने उन्हें पड़ोसी देश के हालात के बारे में जानकारी दी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu