प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को मजबूत बनाया, नेहरू से उनकी तुलना नहीं की जा सकती: बोम्मई

बेंगलुरु. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमा से जुड़े मुद्दों और राष्ट्र की एकता व अखंडता से संबंधित मामलों पर कड़े कदम उठाए हैं और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से उनकी तुलना नहीं की जा सकती. उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया पर कटाक्ष करते हुए पूछा कि वह (सिद्धरमैया) द्रविड़ हैं या आर्य. कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया ने शुक्रवार को आरएसएस पर निशाना साधते हुए सवाल किया था कि संगठन से जुड़े लोग ”मूल भारतीय ” ”द्रविड़” हैं या ”आर्य” . सिद्धरमैया की इस टिप्पणी पर राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button