पोक्सो मामला: मुंबई पुलिस ने एकता कपूर और उनकी मां को बृहस्पतिवार को पेश होने को कहा

मुंबई. फिल्म निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को एक वेब सीरीज के दौरान नाबालिग लड़कियों के कथित अश्लील चित्रण को लेकर उनके खिलाफ दर्ज पोक्सो मामले के संबंध में 24 अक्टूबर को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है.
अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पिछले हफ्ते अदालत के आदेश पर मां-बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और उन्हें जांच का सामना करने के लिए नोटिस जारी किया गया है. उन्हें बृहस्पतिवार को पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है.

‘ऑलट बालाजी’ की वेब श्रृंखला “गंदी बात” के एक एपिसोड में नाबालिग लड़कियों से जुड़े अनुचित दृश्यों के कथित प्रसारण के संबंध में एकता, शोभा और बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामला वेब सीरीज के सीजन छह से जुड़ा है. अधिकारी ने बताया कि मुंबई के बोरीवली निवासी शिकायतकर्ता के अनुसार फरवरी से अप्रैल 2021 के बीच एक एपिसोड में नाबालिग लड़कियों के अश्लील दृश्य प्रसारित किए गए थे. उन्होंने कहा कि विवादास्पद एपिसोड का फिलहाल ‘ऑलट बालाजी’ ऐप पर प्रसारण नहीं हो रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button