प्रधानमंत्री ने दक्षिण भारत के लिए दो ‘वंदे भारत’ रेल को हरी झंडी दिखा रवाना किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sat, 30 Dec 2023 07:33 PM
प्रधानमंत्री ने दक्षिण भारत के लिए दो ‘वंदे भारत’ रेल को हरी झंडी दिखा रवाना किया
ऑडियो सुनें

मंगलुरु/कोयंबटूर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जिन छह वंदे भारत एक्सप्रेस रेल को हरी झंड़ी दिखा उनकी शुरुआत की, उनमें दक्षिण भारत के लिए दो ट्रेन शामिल हैं. ये मंगलुरु और मडगांव तथा कोयंबटूर जंक्शन-बेंगलुरु छावनी के बीच चलेंगी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

प्रधानमंत्री ने मर्हिष वाल्मिकी हवाई अड्डे और पुर्निवकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जहां से उन्होंने दो अमृत भारत और छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जिनमें से कुछ का उद्घाटन आनलाइन माध्यम से किया गया. इस अवसर पर मंगलुरु में केंद्रीय रेलवे स्टेशन पर चौथे और पांचवें प्लेटफॉर्म का उद्घाटन भी हुआ.

मंगलुरु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, दक्षिण कन्नड़ सांसद नलिन कुमार कतील ने कहा कि विशेष ट्रेन विभिन्न राज्यों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. उन्होंने कहा कि यात्रियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए दो नए प्लेटफॉर्म का निर्माण किया गया है.

कतील ने कहा कि मंगलुरु-बेंगलुरु मार्ग के विद्युतीकरण के पूरा होने के साथ, राजधानी शहर से संपर्क और बेहतर होगा . अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 8.30 बजे मंगलुरु सेंट्रल से रवाना होगी और दोपहर 1.05 बजे गोवा के मडगांव पहुंचेगी. यही ट्रेन शाम 6.10 बजे मडगांव से रवाना होगी और रात 10.45 बजे मंगलुरु सेंट्रल पहुंचेगी. ट्रेन रात के दौरान मंगलुरु सेंट्रल में नवीनीकृत पिट लाइन पर रुकेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu