नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान गायक मोहम्मद रफी को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और उन्हें संगीत की ऐसी प्रतिभा बताया, जिनका सांस्कृतिक प्रभाव पीढि.यों से परे है. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “महान गायक मोहम्मद रफी साहब को उनकी 100वीं जयंती पर याद कर रहा हूं. वह संगीत की एक ऐसी प्रतिभा थे, जिनका सांस्कृतिक प्रभाव पीढि.यों से परे है.” उन्होंने कहा, “रफी साहब के गीतों को विभिन्न भावनाओं को पकड़ने की क्षमता के लिए सराहा जाता है. उनकी बहुमुखी प्रतिभा भी व्यापक थी. कामना है कि उनका संगीत लोगों के जीवन में खुशियां भरता रहे.” पंजाब में जन्मे रफी 1952 में प्रर्दिशत फिल्म ‘बैजू बावरा’ में नौशाद द्वारा संगीतबद्ध गीतों के गायन के साथ पार्श्व गायन के निर्विवाद बादशाह बन गए. उन्होंने 60 के दशक तक संगीत की दुनिया में राज किया और 1980 में अपनी मृत्यु तक इसे जारी रखा.
प्रधानमंत्री मोदी ने महान गायक मोहम्मद रफी को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 24 Dec 2024 09:15 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 कारपोरेट : असम पहुंचा अडानी पावर लिमिटेड, 3200 मेगा प्लांट और ₹48000 करोड़ का निवेश, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रखी आधारशिला
- 2 जुबानी हमला : असम सीएम पर कांग्रेस नेता टी एस सिंहदेव का गंभीर आरोप, बोले— हिमंत बिस्वा सरमा के शासन में ऐसे हिंसक तत्व पूरी तरह बेखौफ, भूपेश बघेल के समर्थन में उतरे सिंहदेव
- 3 ओडिशा विधानसभा के मानसून सत्र की हुई हंगामेदार शुरूआत
- 4 घरेलू इस्पात कीमतें चार साल के उच्चतम स्तर पर, दूसरी छमाही में भी तेजी जारी रहने का अनुमान
By Yogesh Kumar Sahu