
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस सप्ताह दो दिवसीय यात्रा पर दुबई जाएंगे. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने रविवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने कहा कि मोदी संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के निमंत्रण पर 30 नवंबर से एक दिसंबर तक दुबई की यात्रा करेंगे. संयुक्त अरब अमीरात की अध्यक्षता में दुबई में 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा.



