प्रधानमंत्री 12 मई के द्वितीय डिजिटल वैश्विक कोविड शिखर बैठक में लेंगे हिस्सा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 11 May 2022 06:13 PM
प्रधानमंत्री 12 मई के द्वितीय डिजिटल वैश्विक कोविड शिखर बैठक में लेंगे हिस्सा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को द्वितीय डिजिटल वैश्विक कोविड शिखर बैठक में हिस्सा लेंगे . विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के निमंत्रण पर हिस्सा लेंगे. शिखर बैठक में कोविड महामारी की चुनौतियों से निपटने के नये कदमों एवं मजबूत वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा ढांचा तैयार करने के बारे में चर्चा होगी.

बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री इस शिखर बैठक के उद्घाटन सत्र में ‘महामारी के तनाव की रोकथाम एवं तैयारियों को प्राथमिकता’ विषय पर संबोधन देंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रथम वैश्विक कोविड शिखर बैठक में 22 मई 2021 को हिस्सा लिया था जिसकी मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने की थी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu