प्रधानमंत्री के ‘नए साल के संकल्प’ लोगों का जीवन बर्बाद करने वाले जुमलों से कम नहीं: कांग्रेस

माफीनामा लिखने वाले सावरकर का महिमामंडन कर रही है भाजपा: कांग्रेस सांसद

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने निजी खपत में गिरावट, महंगाई, ‘आर्थिक असमानता’ को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि उनके ”नए साल के संकल्प” लोगों का जीवन बर्बाद करने वाले जुमलों से कम नहीं हैं. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह आरोप भी लगाया कि सरकार के पास आर्थिक उथल-पुथल का कोई समाधान नहीं है.

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”मोदी सरकार के पास खुद के द्वारा पैदा की गई आर्थिक उथल-पुथल का कोई समाधान नहीं है. कुछ संकेतक साफ बताते हैं कि आम भारतीयों के जीवन में कितनी समस्या है. गोल्ड लोन में 50 प्रतिशत की वृद्धि और गोल्ड लोन एनपीए में 30 प्रतिशत का उछाल आया.” उन्होंने दावा किया कि निजी खपत कम हो गई है तथा कारों की बिक्री में वृद्धि चार साल के निचले स्तर पर आ गई है.

उनका कहना था, ”पिछले 5 वर्षों (2019-2023) में इंजीनियरिंग, विनिर्माण, प्रक्रिया और बुनियादी ढांचे (ईएमपीआई) के क्षेत्र में मजदूरी केवल 0.8 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक दर से बढ़ी. पिछली आठ तिमाहियों में खाद्य मुद्रास्फीति औसतन 7.1 प्रतिशत रही है. आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के रूप में अप्रत्यक्ष कराधान से घरेलू बचत घट रही है जो 50 साल के निचले स्तर पर है.” खरगे के अनुसार, घरेलू वित्तीय देनदारियां अब सकल घरेलू उत्पाद का 6.4 प्रतिशत हैं, जो दशकों में सबसे अधिक है.

उन्होंने दावा किया, ”रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिससे विदेशी धन बाहर चला गया और छोटे निवेशकों को लाखों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”नरेन्द्र मोदी जी, आपके वार्षिक ‘नए साल के संकल्प’ प्रत्येक नागरिक के जीवन को नष्ट करने वाले जुमलों से कम नहीं हैं.” कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के एक कथन का उल्लेख करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”रिजर्व बैंक के मुताबिक, भारतीय परिवारों की आमदनी लगातार घट रही है और कर्ज लेने वालों की संख्या बढ़ रही है.”

उन्होंने दावा किया, ”घटती आमदनी की वजह से लोगों का ऋण चुकाना मुश्किल हो रहा है, इसका नतीजा ये है कि मौजूदा वित्त वर्ष के शुरुआती 7 महीनों में गोल्ड लोन में 56 प्रतिशत की वृद्धि हुई, लेकिन गोल्ड लोन की अदायगी नहीं हो पाना 30 प्रतिशत बढ़ गया.” प्रियंका गांधी ने दावा किया कि ‘वर्ल्ड इनइक्वैलिटी डेटाबेस’ के मुताबिक, भाजपा राज सरकार में आर्थिक असमानता अंग्रेजी राज से भी ज्यादा बढ़ गई है तथा देश की आधी से ज्यादा संपत्ति पर एक प्रतिशत अमीरों का कब्जा है. उन्होंने आरोप लगाया, ”प्रधानमंत्री जी ने ‘सालाना दो करोड़ नौकरियां’, ‘5 हजार अरब डॉलर की इकोनॉमी’, ‘विश्वगुरु’ और ‘नए साल के संकल्प’ जैसे जुमले तो खूब दिए लेकिन असल में उनकी आर्थिक कुनीतियों ने करोड़ों देशवासियों को कमजोर किया है.”

एनएसयूआई ने नये कॉलेज का नाम वीर सावरकर के बजाय मनमोहन सिंह के नाम पर रखने का आग्रह किया

कांग्रेस की छात्र शाखा ‘नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया’ (एनएसयूआई) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रस्तावित नये कॉलेज का नाम वीर सावरकर के बजाय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम पर रखने का आग्रह किया है. प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को नजफगढ. में ‘वीर सावरकर कॉलेज’ की आधारशिला रखेंगे. इस संस्थान को 2021 में दिल्ली विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद द्वारा अनुमोदित किया गया था.

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने शिक्षा और प्रशासन में सिंह के योगदान पर प्रकाश डाला तथा अनुरोध किया कि कॉलेज उनकी विरासत का सम्मान करे. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पिछले महीने 92 वर्ष की आयु में दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्वज्ञिान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था.

पत्र में लिखा गया है, “माननीय प्रधानमंत्री जी, आप वीर सावरकर के नाम पर, दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले एक कॉलेज का उद्घाटन करने वाले हैं. एनएसयूआई दृढ.ता से मांग करती है कि इस संस्थान का नाम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के नाम पर रखा जाए. उनके हाल ही में हुए निधन से एक बड़ी क्षति हुई है और उनके योगदान और विरासत को सम्मानित करने का सबसे अच्छा तरीका यह होगा कि प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों को उनके नाम पर सर्मिपत किया जाए.”

माफीनामा लिखने वाले सावरकर का महिमामंडन कर रही है भाजपा: कांग्रेस सांसद

कांग्रेस सांसद सैयद नासिर हुसैन ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक कॉलेज के नामकरण के जरिये ऐसे व्यक्ति का महिमामंडन किया जा रहा है जिसने अंग्रेजों के समक्ष माफीनामा लिखा था.

राज्यसभा सदस्य ने संवाददातोँ से कहा, ”बहुत से लोग देश के लिए जिये और स्वतंत्रता संग्राम में बड़ा योगदान दिया. भाजपा उन लोगों को वैधता दे रही है जिन्होंने अंग्रेजों को माफीनामे लिखे थे और उनसे पेंशन ली थी.” प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में झुग्गी झोपड़ी (जेजे क्लस्टर्स) के निवासियों के लिए 1,675 फ्लैट और दो शहरी पुर्निवकास परियोजनाओं समेत कई विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. उसने यह भी कहा कि मोदी शुक्रवार को ही नजफगढ. के रोशनपुरा में वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला रखेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button