‘पुष्पा 2: द रूल’ ने 10 दिन में 1,292 करोड़ रुपये कमाए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 15 Dec 2024 08:15 PM
‘पुष्पा 2: द रूल’ ने 10 दिन में 1,292 करोड़ रुपये कमाए
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने रिलीज के 10 दिनों में 1,292 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म निर्माता ने रविवार को यह जानकारी दी. सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 2021 में आई ‘पुष्पा: द राइज’ की सीक्वेल है. फिल्म पांच दिसंबर को हिंदी, तमिल, कन्नड़, बांग्ला और मलयालम भाषा में रिलीज हुई.

फिल्म निर्माता कंपनी ‘मैत्री मूवी मेकर्स’ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”सबसे बड़ी भारतीय फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. ‘पुष्पा-2 द रूल’ ने 10 दिन में दुनियाभर में 1,292 करोड़ रुपये कमाए हैं.” इससे पहले दिन में निर्माताओं ने कहा था कि ‘पुष्पा 2’ के हिंदी संस्करण ने 507.50 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिससे यह सबसे तेजी से 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली ”हिंदी फिल्म” बन गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu