राहुल गांधी ‘शहरी नक्सलियों’ से मदद लेने के लिए ‘लाल किताब’ का इस्तेमाल कर रहे हैं : फडणवीस

नागपुर. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने हाथ में ‘लाल किताब’ लेकर ”शहरी नक्सलियों और अराजक तत्वों” से समर्थन लेने की कोशिश कर रहे हैं. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी रैलियों के दौरान लाल रंग के कवर वाले संविधान के संक्षिप्त संस्करण प्रर्दिशत करते रहे हैं. बुधवार को नागपुर की अपनी यात्रा के दौरान गांधी ने एक कार्यक्रम में लाल रंग के कवर वाली संविधान की एक प्रति अपने हाथ में लेकर प्रर्दिशत की, जहां उन्होंने एक बार फिर जाति जनगणना की वकालत की. राज्य में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं.

देश में जाति जनगणना की मांग करने वाले नेता प्रतिपक्ष के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ”राहुल गांधी के खिलाफ ‘शहरी नक्सलियों’ के प्रति उनके झुकाव के बारे में दो दिन पहले लगाए गए मेरे आरोप सच साबित हुए हैं. उन्होंने लाल किताब दिखाई और शहरी नक्सलियों और अराजक तत्वों से (राजनीतिक रूप से) मदद लेने की कोशिश की.” फडणवीस ने आरोप लगाया, ”राहुल गांधी या तो उन्हें चेतावनी दे रहे थे या उनसे मदद मांग रहे थे. राहुल गांधी अक्सर इस तरह का नाटक करते रहते हैं. वह हर रोज किसी न किसी तरह से संविधान का अपमान करते हैं.” भाजपा नेता ने दावा किया कि राहुल गांधी ने देश के संविधान के प्रति ”अनादर” दिखाया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button