राहुल का मोदी को पत्र, ‘नीट’ पर संसद में बुधवार को चर्चा कराने का किया आग्रह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 02 Jul 2024 07:06 PM
राहुल का मोदी को पत्र, ‘नीट’ पर संसद में बुधवार को चर्चा कराने का किया आग्रह
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ में कथित अनियमितता के मुद्दे पर सदन में चर्चा कराई जाए. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पर चर्चा कराने के विपक्ष के अनुरोध को गत 28 जून और बीते सोमवार को ठुकरा दिया गया था, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष को आश्वासन दिया था कि वह सरकार के साथ इस मामले पर चर्चा करेंगे.

गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा, ”मैं ‘नीट’ पर संसद में चर्चा का अनुरोध करते हुए यह पत्र लिख रहा हूं.” उन्होंने कहा, ” इस समय, हमारी एकमात्र चिंता पूरे भारत में लगभग 24 लाख ‘नीट’ उम्मीदवारों का कल्याण है.” कांग्रेस नेता ने कहा, ”’नीट’ परीक्षा तत्काल ध्यान देने योग्य है, क्योंकि इसने हमारी उच्च शिक्षा प्रणाली में गहरी समस्या को उजागर किया है. पिछले सात वर्षों में 70 से अधिक पेपर लीक हुए हैं, जिससे 2 करोड़ से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं.” उन्होंने कहा, ”हमारे छात्रों को जवाब मिलना चाहिए. संसद में चर्चा उनके विश्वास को बहाल करने की दिशा में पहला कदम होगा.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu