रायपुर: न्यूज पोर्टल्स के इम्पेनलमेंट हेतु आवेदन की तिथि बढ़ी: अब 18 जुलाई तक लिए जाएंगे आवेदन

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 10 Jul 2024 06:00 PM
रायपुर: न्यूज पोर्टल्स के इम्पेनलमेंट हेतु आवेदन की तिथि बढ़ी: अब 18 जुलाई तक लिए जाएंगे आवेदन
ऑडियो सुनें

रायपुर: जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा न्यूज वेबसाईट/न्यूज पोर्टल्स के इम्पैनलमेंट के लिए ऑनलाईन आवेदन की तिथि 18 जुलाई 2024 तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में ऑनलाईन आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2024 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 18 जुलाई की गई है। ऑनलाईन आवेदन की नियम एवं शर्तों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। इच्छुक पात्र वेबसाईट/न्यूज पोर्टल्स अंतिम तिथि 18 जुलाई तक समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाईन आवेदन संचालनालय की वेबसाईट

https://jansampark-cg.gov.in
में जाकर किया जा सकता है। उक्त लिंक को क्लिक करने पर इम्पैनलमेंट की नियम एवं शर्तें देखी जा सकती है। नियम एवं शर्तों का अध्ययन करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अटैच कर आवेदन किया जा सकता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news