राजनाथ ने इजराइल के रक्षा मंत्री से फोन पर की बात

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 29 Mar 2022 02:54 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ ंिसह ने अपने इजÞराइली समकक्ष बेंजामिन गैंट्ज से मंगलवार को फोन पर बात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की उम्मीद जतायी। इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट की अगले सप्ताह होने वाली भारत यात्रा स्थगित होने के थोड़ी देर बाद ही दोनों नेताओं ने फोन पर बात की। बेनेट रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

ंिसह ने ट्वीट किया, ‘‘इजÞराइल के रक्षा मंत्री बेंजामिन गैंट्जÞ के साथ फोन पर बात की। इजÞराइल में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को लेकर संवेदना व्यक्त की। आतंकवाद एक वैश्विक खतरा है, जिसका आज की सभ्य दुनिया में कोई स्थान नहीं है।’’ ंिसह ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि भारत और इजÞराइल पूर्ण राजनयिक संबंधों के 30 साल पूरे करने जा रहे हैं और दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।

ंिसह ने कहा, ‘‘रक्षा सहयोग हमारी सामरिक साझेदारी का प्रमुख स्तंभ है। हाल के वर्षों में सैन्य सहयोग और बढ़ा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही, मैं इजÞराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं, जो हाल में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।’’

By Nandkishoryadav