राणा दंपती बनाम उद्धव ठाकरे : संजय राउत ने कहा कि शिवसेना के धैर्य की परीक्षा ना लें

नागपुर. शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को अमरावती से लोकसभा सदस्य नवनीत राणा को सीट से दोबारा चुनाव जीतने की चुनौती दी और कहा कि जो भी उनकी पार्टी के धैर्य की परीक्षा लेगा उसे ‘‘जमीन में 20 फुट नीचे गाड़ दिया जाएगा.’’ राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने घोषणा की थी कि वे दोनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थित निजी आवास मातोश्री के सामने शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. उनकी यह घोषणा शिव सैनिकों को रास नहीं आयी और वे खार स्थित निर्दलीय विधायक के आवास पर पूरे दिन धरने पर बैठे रहे. हालांकि, सांसद-विधायक दंपती ने दोपहर में अपने दावे को वापस लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए रविवार को मुंबई आ रहे हैं और इस दौरान वे कानून-व्यवस्था की समस्या खड़ी नहीं करना चाहते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button