‘सिकंदर’ फिल्म में सलमान खान के साथ नजर आएंगी रश्मिका मंदाना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 09 May 2024 08:48 PM
‘सिकंदर’ फिल्म में सलमान खान के साथ नजर आएंगी रश्मिका मंदाना
ऑडियो सुनें

मुंबई. हिंदी फिल्म ‘एनिमल’ में भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ में अभिनेता सलमान खान के साथ नजर आएंगी. फिल्म निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी. ‘सिकंदर’ फिल्म में सलमान खान शीर्ष भूमिका में नजर आएंगे. इसका निर्देशन एआर मुरुगदॉस करेंगे. यह फिल्म साल 2025 में ईद के त्योहार पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा यह फिल्म बनाई जाएगी.

प्रोडक्शन कंपनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में कहा, ” ‘सिंकदर’ फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनय करने के लिए रश्मिका मंदाना का स्वागत है. ईद 2025 पर उनके ऑन-स्क्रीन जादू के सामने आने का इंतजार नहीं हो रहा.” अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट में मंदाना ने कहा कि वह ‘सिकंदर’ फिल्म में अभिनय करने के लिए उत्साहित हैं. मंदाना तेलुगू फिल्म ‘चलो’, ‘गीता गोविंदम’, ‘डियर कॉमरेड’, ‘पुष्पा: द राइज’ और ‘सीता रामम’ में अपनी लोकप्रिय भूमिकाओं के लिए खबरों में रही हैं. उन्होंने विकास बहल की ‘गुडबाय’ के साथ हिंदी फिल्मों में सफर की शुरुआत की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu