विधानसभा चुनाव की समीक्षा के लिए रालोद ने बनाई समिति : जयंत चौधरी

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 26 Mar 2022 05:35 PM
ऑडियो सुनें

लखनऊ. राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने हाल ही में हुए उत्­तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की समीक्षा के लिए एक समिति गठित की है, जो जिलों से जानकारी एकत्र कर रही है. राष्­ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत ंिसह ने शनिवार को यहां पत्रकारों को यह जानकारी दी. रालोद की ओर से यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि चौधरी ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में रालोद के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की और गठबंधन के तहत सर्मिपत रूप से काम करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और सभी से स्थानीय स्तर पर पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने का आग्रह भी किया. जयंत ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘हाल के विधानसभा चुनाव की समीक्षा के लिए एक समीक्षा समिति गठित की गई है जो जिलों के दौरे कर जानकारी जुटा रही है. समीक्षा के बाद लखनऊ में बड़े पैमाने पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा.’’

रालोद ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ा और आठ सीटों पर जीत हासिल की. प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में सत्तारूढ़ भाजपा ने सहयोगियों समेत 273 सीटें जीतीं, जबकि समाजवादी पार्टी ने अपने सहयोगियों के साथ 125 सीटों पर जीत हासिल की, इनमें आठ सीटें रालोद की हैं. चौधरी ने पार्टी विधायकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, ”राष्ट्रीय लोकदल के आठ विधायक 80 के बराबर हैं, जो उत्तर प्रदेश के किसानों और कामगारों के साथ-साथ युवाओं और बेरोजगारों की आवाज बनकर कार्य करेंगे और प्रदेश में अपने संकल्प पत्र के अनुरूप जनहित के मुद्दों पर पैनी नजर रखेंगे तथा विधानसभा पटल पर उनसे संबंधित प्रश्नों को उठायेंगे.’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news