रूड ने मांट्रियल ओपन में ओगर एलियास्सिमे को हराया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 13 Aug 2022 01:14 PM
रूड ने मांट्रियल ओपन में ओगर एलियास्सिमे को हराया
ऑडियो सुनें

मांट्रियल: चौथी वरीयता प्राप्त नॉर्वे के कैस्पर रूड ने नेशनल बैंक ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी फेलिक्स ओगर एलियास्सिमे को 6 . 1, 6 . 2 से हरा दिया । वह सत्र में तीसरी बार मास्टर्स 1000 सेमीफाइनल में पहुंचे हैं । उनका सामना अब आठवीं वरीयता प्राप्त पोलैंड के हुबर्ट हुरकाज से होगा जिन्होंने आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को 7 . 6, 6 . 7, 6 . 1 से हराया ।

ब्रिटेन के डेनियल इवांस ने अमेरिका के टॉमी पॉल को 1 . 6, 6 . 3, 6 . 4 से शिकस्त दी और स्पेन के पाब्लो कारेनो बस्टा ने ब्रिटिश क्वालीफायर जैक ड्रेपर को 7 . 6, 6 . 1 से मात दी ।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav