
मुंबई. प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक और उनके अभिनेता पति अभिनव शुक्ला ने बुधवार को अपनी जुड़वां बेटियों के नाम की घोषणा की. रुबीना ने 27 नवंबर को बेटियों को जन्म दिया था. गुरुपर्व के मौके पर दिलैक (36) और शुक्ला (41) ने अपनी बेटियों के नाम साझा किए. दंपति ने बेटियों का नाम जीवा और एधा रखा है.
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, ”हमें यह साझा करते हुए बेहद खुशी और उत्सुकता हो रही है कि मंगलवार को हमारी बेटियां जीवा और एधा एक महीने की हो गईं. गुरुपर्व के मौके पर हमें यह आशीर्वाद मिला. हमारी परियों के लिए शुभकामनाएं भेजें.” दिलैक और शुक्ला 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे.



