यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन से दुख हुआ: प्रधानमंत्री मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 Aug 2024 08:31 PM
यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन से दुख हुआ: प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी की मशहूर नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन पर शोक जताया और कहा कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य के प्रति उनके समर्पण ने सांस्कृतिक फलक पर एक अमिट छाप छोड़ी है. कृष्णमूर्ति का शनिवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया. वह 84 वर्ष की थीं. कृष्णमूर्ति के प्रबंधक और सचिव गणेश ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वह उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थीं और पिछले सात महीनों से गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती थीं.

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”डॉ. यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन से दुख हुआ. भारतीय शास्त्रीय नृत्य के प्रति उनके समर्पण और उत्कृष्टता ने पीढि.यों को प्रेरित किया और हमारे सांस्कृतिक फलक पर एक अमिट छाप छोड़ी है.” प्रधानमंत्री ने कहा, ”उन्होंने हमारी विरासत को समृद्ध करने के लिए बहुत काम किया है. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना. ओम शांति.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu