विश्व रैंकिंग में नंबर एक बनी सात्विक और चिराग की जोड़ी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 10 Oct 2023 08:46 PM
विश्व रैंकिंग में नंबर एक बनी सात्विक और चिराग की जोड़ी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष जोड़ी हांगझोउ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद विश्व रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज होने वाली पहली भारतीय युगल जोड़ी बनी. बीते शनिवार को हांगझोउ में एशियाई खेलों में भारत के लिए बैडमिंटन का पहला स्वर्ण पदक जीने वाले सात्विक और चिराग दो स्थान के फायदे से बीडब्ल्यूएफ की नीवनतम रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं.

यह जोड़ी इसके साथ ही महान खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण, साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत की सूची में शामिल हो गई है जिन्होंने नंबर एक विश्व रैंकिंग हासिल की. राष्ट्रमंडल खेलों के गत चैंपियन और एशियाई चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता सात्विक और चिराग ने रविवार को हुए एशियाई खेलों के फाइनल में चोइ सोलग्यु और किम वोनहो की दक्षिण कोरिया की जोड़ी को सीधे गेम में 21-18 21-16 से हराया था.

सात्विक और चिराग ने अप्रैल में दुबई में एशियाई चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता था. यह जोड़ी जून में इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीतकर बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने. महिला एकल में पीवी सिंधू एशियाई खेलों में पदक जीतने में नाकाम रहने के बावजूद दो स्थान के फायदे से 13वें पायदान पर पहुंच गई हैं.

एशियाई खेलों में कांस्य पदक के रूप में पुरुष एकल में भारत को 41 साल बाद पदक दिलाने के बावजूद एचएस प्रणय एक स्थान के नुकसान से विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर हैं. टीम स्पर्धा में रजत पदक के दौरान अपने दोनों एकल मुकाबले जीतने वाले लक्ष्य सेन भी एक स्थान के नुकसान से 15वें नंबर पर हैं. किदांबी श्रीकांत एक स्थान के फायदे से 20वें पायदान पर हैं. गायत्री गोपीचंद और त्रीशा जॉली की महिला युगल जोड़ी भी एक स्थान आगे बढ.कर 16वें स्थान पर है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu