सात्विक-चिराग थाईलैंड ओपन के दूसरे दौर में, प्रणय हारे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 15 May 2024 05:38 PM
सात्विक-चिराग थाईलैंड ओपन के दूसरे दौर में, प्रणय हारे
ऑडियो सुनें

बैंकॉक. भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में मलेशिया के नूर मोहम्मद अजरिन अयूब अजरिन और तान वी कियोंग को हराकर पुरूष युगल प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई जबकि एच एस प्रणय पहले दौर में हारकर बाहर हो गए. शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने 34 मिनट में 21 . 13, 21 . 13 से जीत दर्ज की. अब उनका सामना चीन के शि हाओ नान और जेंग वेइ हान से होगा.

वहीं पांचवीं वरीयता प्राप्त प्रणय को हमवतन मेराबा लुवांग मेसनाम ने 21 . 19, 21 . 18 से हराया . अब मेराबा का सामना डेनमार्क के मैड्स क्रिस्टोफरसेन से होगा जिन्होंने भारत के किरण जॉर्ज को 21 . 15, 13 . 21, 21 . 17 से मात दी. महिला एकल में अष्मिता चालिहा ने इंडोनेशिया की एस्टर नुरूमी त्रि वार्दोयो को 19 . 21, 21 . 15, 21 . 14 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई. अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की हान युइ से होगा . युइ ने भारत की मालविका बंसोड़ को 21 . 11, 21 . 10 से हराया. उन्नति हुड्डा भी पहले दौर में बेल्जियम की लियाने तान से 21 . 14, 14 . 21, 9 . 21 से हार गई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu