पिछली विजेता के इस्तीफे के बाद हवाई की सवाना गैंकीवि​​क्ज़ को मिस यूएसए का ताज पहनाया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 16 May 2024 08:38 PM
पिछली विजेता के इस्तीफे के बाद हवाई की सवाना गैंकीवि​​क्ज़ को मिस यूएसए का ताज पहनाया गया
ऑडियो सुनें

न्यूयॉर्क. हवाई की सवाना गैंकीवि​​क्ज़ को बुधवार को मिस यूएसए 2023 का ताज पहनाया गया. इस खिताब की पिछली विजेता नोएलिया वोइट ने करीब एक सप्ताह पहले, अपने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था. होनोलूलू स्टार-एडवरटाइजर की खबर के अनुसार, महिला सशक्तीकरण गैर-लाभकारी संस्था का नेतृत्व करने वाली मॉडल गैंकीविक्ज. के पास यह खिताब, कार्यकाल की शेष अवधि यानी अगस्त तक रहेगा.

अलोहिलानी रिज.ॉर्ट वाइकिकी बीच पर एक समारोह के दौरान माउई निवासी गैंकीवि​​क्ज़ ने कहा, ”मैं इस संगठन के साथ सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए तैयार हूं जिसे मैं अपने दिल से अपना मानती हूं.” आयोजन में प्रथम उपविजेता रहीं, गैंकीविक्ज. को पूर्व मिस यूएसए 2023 नोएलिया वोइट के स्थान पर मिस यूएसए घोषित किया गया था, जिन्होंने छह मई को पद छोड़ दिया था.
एक बयान में, वोइट ने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया और लिखा, ”अपनी शारीरिक और मानसिक बेहतरी से कभी समझौता न करें.” पूर्व मिस यूटा रहीं वोइट को सितंबर 2023 में मिस यूएसए स्पर्धा की विजेता घोषित किया गया था और ताज पहनाया गया था.

मिस टीन यूएसए, उमासोफिया श्रीवास्तव ने भी वोइट के इस्तीफे के कुछ ही दिनों के भीतर ‘मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन’ को झटका देते हुए अपना खिताब त्याग दिया था. मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन दोनों प्रतियोगिताओं का संचालन करता है. पूर्व मिस न्यू जर्सी टीन यूएसए श्रीवास्तव ने एक बयान में लिखा कि उनके ”व्यक्तिगत मूल्य संगठन की दिशा के साथ पूरी तरह से मेल नहीं खाते”.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu