भारतीय छात्रा की मौत का मजाक उड़ाने वाले सिएटल पुलिस के अधिकारी को गश्त ड्यूटी से हटाया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 29 Sep 2023 08:25 PM
भारतीय छात्रा की मौत का मजाक उड़ाने वाले सिएटल पुलिस के अधिकारी को गश्त ड्यूटी से हटाया गया
ऑडियो सुनें

सिएटल. अमेरिका की सिएटल पुलिस के उस अधिकारी को गश्त ड्यटी से हटा दिया गया है, जिसने इस साल की शुरुआत में एक भारतीय छात्रा की मौत का मजाक उड़ाया था. दक्षिण एशियाई समुदाय इस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया. ‘सिएटल टाइम्स’ की एक खबर के अनुसार सिएटल में जनवरी में पुलिस के तेज रफ्तार गश्ती वाहन की टक्कर लगने से 23-वर्षीया एक भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत हो गई थी.

खबर के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी के ‘बॉडीकैम’ (शरीर पर लगे कैमरे) की फुटेज सामने आई थी, जिसमें वह छात्रा की मौत पर हंसता हुआ और मज.ाक उड़ाता हुआ दिख रहा है. इसके अनुसार, विभाग ने बृहस्पतिवार को ईमेल के जरिये पुष्टि की कि अधिकारी डैनियल ऑडेरर को “प्रशासनिक रूप से एक गैर-परिचालन पद पर पुन? नियुक्त किया गया है.” खबर में बताया गया है कि एक अन्य पुलिस अधिकारी केविन डेव द्वारा चलाए जा रहे वाहन की टक्कर लगने से जनवरी में जाह्नवी कंडुला की मौत हो गई थी. वह 119 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था और टक्कर के बाद कंडुला 100 फुट से अधिक दूर जाकर गिरी थी.

पिछले सप्ताह की शुरुआत में, हिंदू समुदाय के लगभग 25 सदस्यों ने डेनी पार्क में कंडुला के लिए एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया था. इस महीने की शुरुआत में सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कंडुला की मौत से निपटने के तरीके को ‘बेहद परेशान करने वाला’ बताते हुए अपनी चिंता व्यक्त की थी.

मिशन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था, ”हमने इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ गहन जांच और कार्रवाई के लिए सिएटल और वाशिंगटन राज्य के स्थानीय अधिकारियों के साथ-साथ वाशिंगटन डीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष इस मामले को दृढ़ता से उठाया है. हम वाणिज्य दूतावास और दूतावास के सभी संबंधित अधिकारियों के साथ इस मामले पर बारीकी से नजर रखना जारी रखेंगे.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu