श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को नियंत्रण रेखा से घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी और दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों को खुफिया सूचना मिली थी कि आतंकवादी उत्तरी कश्मीर जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा से घाटी में घुसपैठ करने की कोशिश कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि सतर्क सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की हरकत को देखा और उन्हें ललकारा तथा इस दौरान हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान जारी है.
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, दो आतंकवादी ढेर
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 18 Jul 2024 07:26 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 श्रद्धालुओं पर काल का प्रहार : देवदर्शन से लौटते समय लैंडक्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के नौ की मौत
- 2 कॉलेज की लिफ्ट में 12 घंटे तक फंसी रही 19 वर्षीय छात्रा, अगली सुबह सुरक्षित निकाला गया
- 3 ‘अभिषेक नहीं, अभिषेक भैया बोलो…’: ऑटोग्राफ देते समय वैभव सूर्यवंशी ने छोटे फैन को दी मजेदार नसीहत, VIDEO वायरल
- 4 भारत पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बातचीत, ऊर्जा, व्यापार और कनेक्टिविटी पर होगा फोकस
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu
Tags: