कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 11 Apr 2022 08:53 PM
कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी समेत दो आतंकवादियों को मार गिराया जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. अधिकारियों ने सोमवार शाम को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के खुर्बतपुरा इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया.

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई के चलते अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने शाम करीब 7:30 बजे ट्वीट कर कहा, ”एक पाकिस्तानी आतंकी (कोड नाम- चाचा) और एक अन्य आतंकवादी को मार गिराया. दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है. मुठभेड़ जारी है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu