शाह शनिवार से अरुणाचल प्रदेश का दो दिवसीय दौरा करेंगे

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 20 May 2022 03:53 PM
शाह शनिवार से अरुणाचल प्रदेश का दो दिवसीय दौरा करेंगे
ऑडियो सुनें

ईटानगर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. अधिकारियों ने यहां शुक्रवार को बताया कि शाह लोहित जिले के वाक्रो में ऋषि परशुराम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा की नींव रखेंगे. इसके अलावा करीब 40 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

शनिवार को शाह तिरप जिले में देवमाली के नरोत्तम नगर में रामकृष्ण मिशन स्कूल के स्वर्ण जंयती समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद वह नमसई जाएंगे और परशुराम की प्रतिमा की नींव रखेंगे. वह रविवार को सामाजिक संगठनों से मुलाकात करेंगे और नमसई जिले में तेंगापानी के समीप गोल्डन पगोडा में पूजा-अर्चना करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि बाद में शाह नमसई जनरल ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news