सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी बने बेटी के माता-पिता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 16 Jul 2025 09:48 PM
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी बने बेटी के माता-पिता
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अभिनेता दंपति सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने बुधवार को अपनी पहली संतान के जन्म की खुशखबरी दी. सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक संयुक्त पोस्ट के माध्यम से यह खबर साझा करते हुए दोनों ने बताया कि अब वे एक बेटी के माता-पिता बन चुके है. उन्होंने अपने-अपने ‘इंस्टाग्राम पेज’ पर पोस्ट किया, “हमारे दिल भर आए हैं और हमारी दुनिया सदा के लिए बदल चुकी है” मल्होत्रा (40) और आडवाणी (33) ने फरवरी 2023 में राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी. दोनों ने पहली बार फिल्म ‘शेरशाह’ (2021) में साथ में काम किया था.

आडवाणी ने हाल में राम चरण की ‘गेम चेंजर’ में अभिनय किया था. वह अब यश अभिनीत ‘टॉक्सिक’ और ऋतिक रोशन तथा जूनियर एनटीआर के साथ ‘वॉर 2’ में भी नज़र आएंगी. मल्होत्रा की अगली फिल्म जान्हवी कपूर के साथ ‘परम सुंदरी’ है. वह ‘विवन: फ़ोर्स ऑफ़ द फॉरेस्ट” में भी अभिनय करते दिखाई देंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu