सोरेन ने नोटिस का जवाब देने के लिए निर्वाचन आयोग से चार सप्ताह का समय मांगा

रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कहा कि खनन पट्टे को लेकर एक नोटिस का जवाब देने के लिए उन्होंने निर्वाचन आयोग से चार सप्ताह का समय मांगा है.आयोग ने सोरेन को खनन पट्टा अपने पक्ष में आवंटित किये जाने के आरोपों को लेकर दो मई को नोटिस जारी किया था और उनसे 10 मई तक जवाब देने को कहा था.

सोरेन ने कहा, ‘‘मैंने अपने नोटिस का विस्तृत जवाब देने के लिए निर्वाचन आयोग से कम से कम चार सप्ताह का समय मांगा है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने निर्वाचन आयोग से यह भी अनुरोध किया है कि संविधान के अनुच्छेद 192 (2) के तहत झारखंड के राज्यपाल को भेजने के लिए आयोग द्वारा अपनी राय तय करने से पहले मुझे अपने कानूनी वकील के जरिये व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर दिया जाना चाहिए.’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button