विधान सभा अध्‍यक्ष का अभिनन्‍दन उदयपुर में स्‍व. सुन्‍दर सिंह भण्‍डारी चेरिटेबल ट्रस्‍ट द्वारा किया सम्‍मान

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Tue, 25 Jun 2024 01:21 PM
विधान सभा अध्‍यक्ष का अभिनन्‍दन उदयपुर में स्‍व. सुन्‍दर सिंह भण्‍डारी चेरिटेबल ट्रस्‍ट द्वारा किया सम्‍मान
ऑडियो सुनें

जयपुर: स्‍वर्गीय सुन्‍दर सिंह भण्‍डारी चेरिटेबल ट्रस्‍ट, उदयपुर द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह में उत्‍कृष्‍ट शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्‍कृतिक गतिविधियों के लिए राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी का शॉल ओढाकर, साफा पहनाकर और प्रशस्‍ती पत्र भेंट कर सम्‍मानि‍त किया गया। असम के राज्‍यपाल गुलाब चन्‍द कटारिया, पूर्व मुख्‍यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे और मंत्री बाबूलाल खराडी ने देवनानी का सम्‍मान किया।

विधान सभा अध्‍यक्ष देवनानी को स्‍व. सुन्‍दर सिंह भण्‍डारी का सानिध्‍य मिला। स्‍व. भण्‍डारी उनके पथ प्रदर्शक भी रहे। देवनानी ने स्‍व. भण्‍डारी के साथ अनेक अवसरों पर सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लिया। भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा सर्वश्रेष्‍ठ पोलिटेक्‍नीक पुरस्‍कार, सिन्‍धु गौरव और सिन्‍धु रत्‍न अलंकरण से सम्‍मानित देवनानी अपने तपोमय जीवन से युवा पीढी का पथ ज्‍योतित कर रहे है।

देवनानी को भेंट किये गये अभिनन्‍दन पत्र में उल्‍लेख किया गया है कि वे राष्‍ट्र साधना पथ के अनथक पथिक, पावन अधिष्‍ठान के आराधक एवं आदर्श तथा अनुकरणीय व्‍यक्तित्‍व के धनी है। उन्‍होंने बेचलर ऑफ इन्जिनियरिंग (इलेक्‍ट्रीकल) की उपाधि लेने के उपरान्‍त उदयपुर स्थित विद्या भवन पोलिटेक्‍नीक महाविद्यालय में अध्‍यापन कार्य करते हुए प्राचार्य पद का दायित्‍व वहन करते हुए सेवा निवृत्ति ली। देवनानी ने अनेक राज्‍यों में राष्‍ट्र स्‍तरीय शैक्षिक सम्‍मेलनों और सेमिनार में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को विस्‍तारित किया।

देवनानी इस ट्रस्‍ट के आजीवन सदस्‍य है। उन्‍होंने ट्रस्‍ट की स्‍थापना से लेकर विभिन्‍न अवसरों पर अपनी विशिष्‍ट दक्षता का परिचय दिया। महाविद्यालय से सेवानिवृत्ति के पश्‍चात देवनानी की राजनीतिक प्रतिभा को नये आयाम मिले। वर्ष 2003 से वे अजमेर विधान सभा उत्‍तर क्षेत्र से लगातार विधायक निवार्चित हो रहे है। इस दौरान उन्‍होंने राज्‍य मंत्री और स्‍वतन्‍त्र प्रभाव राज्‍य मंत्री के रूप में अपनी राजनीतिक प्रतिभा का दिग्‍दर्शन कराते हुए वर्तमान में राजस्‍थान विधान सभा के अध्‍यक्ष का गुरूतर दायित्‍व संभाल रहे है।

सम्‍मान समारोह में बताया गया कि देवनानी समाज की उन्‍नति के लिए निरन्‍तर सक्रिय रहे है। राष्‍ट्रीय सिन्‍धी भाषा विकास परिषद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के विगत छ: वर्षों से सदस्‍य रहते हुए सिन्‍धी समाज की उन्‍नति के अनेक उपक्रम करते रहे है। वर्तमान में भारतीय सिन्‍धु सभा की कार्यकारिणी के सदस्‍य भी है। देवनानी को उनकी बेहतर व युवा पीढी को आगे बढाने वाली लाईफटाइम उप‍लब्धियों के‍ लिए सम्‍मानित किया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news