स्क्वाश: जोशना-संधू की जोड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में, सुनयना ने प्लेट फाइनल जीता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 03 Aug 2022 06:15 PM
स्क्वाश: जोशना-संधू की जोड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में, सुनयना ने प्लेट फाइनल जीता

ऑडियो सुनें

बर्मिंघम. अनुभवी जोशना चिनप्पा और हंिरदर पाल सिंह संधू की मिश्रित युगल जोड़ी ने बुधवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की स्क्वाश स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. जोशना और संधू की जोड़ी ने श्रीलंका की येहेनी कुरुप्पु और रंिवदु लक्सीरी की जोड़ी को 8-11 11-4 11-3 से हराया.

जोशना और संधू की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने काफी गलतियां करते हुए पहला गेम गंवा दिया लेकिन भारतीय जोड़ी ने इसके बाद वापसी करते हुए अगले दो गेम आसानी से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया. इससे पहले सुनयना कुरुविला ने महिला स्क्वाश प्लेट फाइनल में गयाना की फंग ए फैट पर आसान जीत दर्ज की. तेईस वर्षीय सुनयना ने गयाना की अपनी प्रतिद्वंद्वी को 11-7, 13-11, 11-2 से शिकस्त दी. मंगलवार को सेमीफाइनल में हारने वाले सौरव घोषाल कांस्य पदक के प्ले-आॅफ मैच में इंग्लैंड के जेम्स विलस्ट्रॉप से भिड़ेंगे.

By Yogesh Kumar Sahu