श्रीलंका ने ईंधन खरीद के लिए भारत से 50 करोड़ डॉलर का कर्ज मांगा

श्रीलंका में पेट्रोल 420 रुपये प्रति लीटर, डीजल 400 रुपये प्रति लीटर के भाव पर

कोलंबो. विदेशी मुद्रा संकट के बीच श्रीलंका के मंत्रिमंडल ने पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद के लिए भारतीय एक्जिम बैंक से 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर का कर्ज मांगने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. श्रीलंका पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म होने से रोकने के सभी संभव उपाए कर रहे है. देश में विदेशी मुद्रा संकट के चलते आयात के लिए भुगतान करने में दिक्कत हो रही है.

ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में, ईंधन खरीदने के लिए भारतीय एक्जिम बैंक से ऋण लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. उन्होंने कहा कि श्रीलंका को पहले ही तेल खरीद के लिए भारतीय एक्जिम बैंक से 50 करोड़ डॉलर और भारतीय स्टेट बैंक से 20 करोड़ डॉलर मिल चुके हैं.

ईंधन संकट के बीच श्रीलंका ने मंगलवार को पेट्रोल की कीमतों में 24.3 प्रतिशत और डीजल की कीमतों में 38.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की. पड़ोसी देश में 19 अप्रैल के बाद ईंधन कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है. इसके साथ ही सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले आॅक्टेन 92 पेट्रोल की कीमत 420 रुपये (1.17 डॉलर) प्रति लीटर और डीजल की कीमत 400 रुपये (1.11 डॉलर) प्रति लीटर होगी, जो अब तक का उच्चतम स्तर है. भारत की प्रमुख तेल कंपनी इंडियन आॅयल कॉरपोरेशन की श्रीलंकाई सहायक कंपनी लंका आईओसी ने भी ईंधन की खुदरा कीमतों में वृद्धि की है.

श्रीलंका में पेट्रोल 420 रुपये प्रति लीटर, डीजल 400 रुपये प्रति लीटर के भाव पर

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने मंगलवार को पेट्रोल की कीमतों में 24.3 प्रतिशत और डीजल की कीमतों में 38.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की। श्रीलंका विदेशी मुद्रा भंडार की कमी के कारण भीषण आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जिसके चलते यह बढ़ोतरी की गई।

पड़ोसी देश में 19 अप्रैल के बाद ईंधन कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इसके साथ ही सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले आॅक्टेन 92 पेट्रोल की कीमत 420 रुपये (1.17 डॉलर) प्रति लीटर और डीजल की कीमत 400 रुपये (1.11 डॉलर) प्रति लीटर होगी, जो अब तक का उच्चतम स्तर है।

भारत की प्रमुख तेल कंपनी इंडियन आॅयल कॉरपोरेशन की श्रीलंकाई सहायक कंपनी लंका आईओसी ने भी ईंधन की खुदरा कीमतों में वृद्धि की है। एलआईओसी के सीईओ मनोज गुप्ता ने कहा, ‘‘हमने सिलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (सीपीसी) की बराबरी करने के लिए कीमतें बढ़ाई हैं।’’ सीपीसी श्रीलंका में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button