श्रीलंका के खेल मंत्री ने कहा, आईसीसी का प्रतिबंध देश के साथ विश्वासघात

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 19 Nov 2023 08:13 PM
श्रीलंका के खेल मंत्री ने कहा, आईसीसी का प्रतिबंध देश के साथ विश्वासघात
ऑडियो सुनें

कोलंबो. श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से प्रतिबंध लगाने की सिफारिश करने के लिए श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की कड़ी आलोचना करते हुए इस देश के साथ बड़ा विश्वासघात करार दिया. श्रीलंका की टीम के विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद रणसिंघे ने शम्मी सिल्वा की अध्यक्षता वाली संचालन संस्था को बर्खास्त करके अंतरिम समिति गठित की थी.

सिल्वा की अगुवाई वाली संस्था के आईसीसी के साथ पत्राचार को पढ.ते हुए रणसिंघे ने कहा, ”यह देश के साथ बड़ा विश्वासघात है. ऑडिट रिपोर्ट में उनके भ्रष्ट कार्य उजागर होने के बाद वह अपने स्वार्थ के लिए पदों पर बने रहने के लिए ऐसा कर रहे हैं.” रणसिंघे ने पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा के नेतृत्व में अंतरिम समिति गठित की थी लेकिन आईसीसी ने इसे सरकारी हस्तक्षेप करार देते हुए एसएलसी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu