‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 23 Sep 2024 04:50 PM
‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: ‘हॉरर कॉमेडी’ फिल्म ‘स्त्री 2’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के अनुसार, 15 अगस्त को रिलीज होने के बाद से फिल्म ने भारत में टिकट खिड़की पर 604.22 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की है।

बैनर ने एक पोस्ट में कहा कि अमर कौशिक द्वारा निर्देशित और नीरेन भट्ट द्वारा लिखित ‘‘स्त्री 2’’ ने घरेलू स्तर पर 713 करोड़ रुपये की कमाई की है। मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ में कहा, ‘‘‘स्त्री 2’ ने 600 करोड़ रुपये की कमाई करने वाले क्लब की शुरुआत की है, यह यहां तक पहुंचने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। आपके अटूट प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।’’

पिछले सप्ताह इस फिल्म ने 2023 में रिलीज हुई ‘‘जवान’’ के हिन्दी संस्करण को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। अब तक ‘जवान’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का खिताब अपने नाम किया था।

शाहरुख खान अभिनीत इस फिल्म ने पिछले साल सितंबर में रिलीज होने के बाद भारत में 582 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ‘‘स्त्री 2’’, 2018 की ‘‘स्त्री’’ की अगली कड़ी है, जिसमें राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav