गुजरात के खिलाफ मैच धुलने से सनराइजर्स प्ले ऑफ में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 16 May 2024 10:33 PM
गुजरात के खिलाफ मैच धुलने से सनराइजर्स प्ले ऑफ में
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबला एक भी गेंद फेंके बिना बारिश की भेंट चढ.ने के बाद प्ले ऑफ में जगह सुनिश्चित की. लगातार बारिश के कारण मैच में टॉस भी नहीं हो पाया. अंपायरों ने अंतत: रात 10 बजकर 10 मिनट पर मैच रद्द करने का फैसला किया.

प्ले ऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी गुजरात टाइटंस का यह लगातार दूसरा मैच है जो बारिश की भेंट चढ.ा. इससे पहले 13 मई को अहमदाबाद में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी टीम का मैच बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करना पड़ा था.
मैच रद्द होने से सनराइजर्स और टाइटंस दोनों को एक-एक अंक मिला. सनराइजर्स के 13 मैच में 15 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. लीग तालिका की निचली सात टीमों में अब सिर्फ चेन्नई सुपरकिंग्स ही 15 या इससे अधिक अंक जुटा सकते हैं जिससे सनराइजर्स की प्ले ऑफ में जगह सुनिश्चित हो गई है. कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में अभी क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं और पहले ही प्ले ऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. नाइट राइडर्स के 19 जबकि रॉयल्स के 16 अंक हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu