जम्मू-कश्मीर के पुंछ में संदिग्ध आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, विस्फोटक बरामद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 18 May 2023 08:34 PM
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में संदिग्ध आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, विस्फोटक बरामद

ऑडियो सुनें

पुंछ/जम्मू. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को एक संदिग्ध आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और विस्फोटक सामग्री जब्त की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुंछ के सलानी इलाके में 39 राष्ट्रीय राइफल्स और स्पेशल आॅपरेशन ग्रुप की ओर से एक तलाशी अभियान शुरू किया गया था, जिस दौरान सेना के खोजी कुत्तों ने एक ठिकाने पर संदिग्ध आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री की मौजूदगी का पता लगाया.

सूत्रों के मुताबिक, बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया. मेंढर के थाना प्रभारी सज्जाद अहमद ने कहा कि एक संदिग्ध आईईडी बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि विस्फोटकों को गांव के सरपंच और क्षेत्र के अन्य प्रमुख व्यक्तियों की मौजूदगी में नष्ट कर दिया गया.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
  2. 2 सस्पेंस खत्म! नेताजी का देहांत प्लेन क्रैश में हो गया था.. रायपुर पहुंचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की स्वीकारोक्ति, नवभारत की खास बातचीत
  3. 3 अपडेट : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! पति ने की पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति की हालत गंभीर, दो नाले में बहे, सीएम साय आज कांकेर दौरे पर, नए कांग्रेस प्रभारी आ रहे
  4. 4 आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
By Yogesh Kumar Sahu