दिल्ली में पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद महिला की हत्या का आरोपी दर्जी गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 25 Aug 2025 03:33 PM
दिल्ली में पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद महिला की हत्या का आरोपी दर्जी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली के डाबड़ी इलाके में पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला की गला घोंटकर हत्या और उसके बाद शव को नाले में फेंकने की कोशिश करने के आरोप में एक दर्जी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ंिबदापुर निवासी महिला की मां ने 21 अगस्त को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित ंिसह ने कहा, ‘‘डाबड़ी थाने में 23 अगस्त को अपराह्न करीब दो बजकर 54 मिनट पर एक शव के बारे में सूचना मिली और प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान उस लापता महिला के रूप में हुई।’’ पुलिस ने पीड़िता की गतिविधियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही तकनीकी निगरानी का इस्तेमाल किया।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने कहा, ‘‘उसे (महिला को) 21 अगस्त को महावीर एन्क्लेव निवासी सलीम (35) के साथ एक इमारत में प्रवेश करते देखा गया था, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई का निवासी है।’’ अधिकारी ने बताया कि बाद में आरोपी परिसर से बाहर निकलते हुए देखा गया, जो एक शव को छिपा कर ला रहा था।

पुलिस के अनुसार, सलीम तथा पीड़िता एक-दूसरे को जानते थे और वे लगातार संपर्क में थे। महिला कथित तौर पर उससे बकाया पैसे वापस मांग रही थी, जिस पर दोनों के बीच बहस हुई। अधिकारी ने कहा, ‘‘गुस्से में आकर आरोपी ने उसका गला घोंट दिया और फिर शव को मोटरसाइकिल पर रखकर डाबड़ी के एक नाले में फेंकने की कोशिश की।

हालांकि, इस दौरान शव फिसल गया, जिससे लोगों ने उसे देख लिया। सलीम मौके से फरार हो गया।’’ डाबड़ी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे ढूंढने के लिए पुलिस टीम हरदोई पहुंची। अधिकारी ने कहा, ‘‘लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital