टेस्ला ‘चुप’, अभी तक अपनी भारत की योजनाओं के बारे में नहीं बताया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 17 May 2024 07:40 PM
टेस्ला ‘चुप’, अभी तक अपनी भारत की योजनाओं के बारे में नहीं बताया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अमेरिकी इले्ट्रिरक कार विनिर्माता टेस्ला ‘चुप’ है और उसने अभी तक नई ईवी नीति के तहत अपनी भारत की योजनाओं के बारे में सरकार को नहीं बताया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अमेरिकी अरबपति कारोबारी एलन मस्क 21-22 अप्रैल को भारत का दौरा करने वाले थे. हालांकि, उन्होंने ‘भारी टेस्ला दायित्वों’ का हवाला देते हुए आखिरी समय में अपनी यात्रा स्थगित कर दी थी. इले्ट्रिरक कार विनिर्माता टेस्ला के सीईओ मस्क यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने वाले थे.

यह पूछने पर कि क्या कंपनी ने अपनी योजनाओं के बारे में सरकार को बताया है, अधिकारी ने कहा, ”वे (टेस्ला) बस चुप हैं… (ईवी) नीति हमेशा सभी के लिए थी.” अधिकारी ने कहा कि वाणिज्यिक फैसलों की घोषणा कंपनियां करती हैं. इस संबंध में टेस्ला को ई-मेल से भेजे गए सवालों का कोई जवाब नहीं आया.

इससे पहले अप्रैल में, उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी भारत यात्रा की पुष्टि करते हुए लिखा था, ”भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात के लिए उत्सुक हूं.” पिछले साल जून में, मस्क ने मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात की थी और कहा था कि उन्होंने 2024 में भारत का दौरा करने की योजना बनाई है. साथ ही उन्होंने विश्वास जताया था कि टेस्ला जल्द ही भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu