जनदर्शन में आए लोगों की सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, चाय-पानी एवं स्वल्पाहार का प्रबंध…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 19 Sep 2024 12:19 PM
जनदर्शन में आए लोगों की सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, चाय-पानी एवं स्वल्पाहार का प्रबंध…
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन में दूर-दराज से प्रदेश के सभी जिलों से आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जनदर्शन में आए लोगों की सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री ने स्वयं निर्देश दिए हैं।

जिसके बाद आज जनदर्शन में पहुंचे लोगों के लिए सुविधाएं और बेहतर हुई हैं, मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश आसानी से, बिना परेशानी के हो रहा है। लोगों के लिए चाय-पानी एवं स्वल्पाहार का प्रबंध भी किया गया है।

जनदर्शन में आए दिव्यांगजनों की सुविधा के मद्देनजर उनके लिए बैट्री चालित ऑटो भी उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात कर आगंतुकों की स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav